महाकुम्भ में स्नान कर रही महिलाओं की तस्वीरें वायरल कर रहा था 'कादिर आजमी', आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 08:27 PM (IST)

आजमगढ़: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि आजमगढ़ निवासी कादिर आजमी नाम का शख्स महिलाओं की वीडियो और फोटो अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर रहा था इसे लेकर हिन्दू संगठन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। SSP आजमगढ़ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना पवई: क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर महाकुंभ से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के प्रकरण में आया है। पुलिस थाना पवई में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली वह आजमगढ़ में नहीं है। वह मुंबई में रह रहा है। वहीं से यह पोस्ट किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी को निर्देश किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-  महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं की तस्वीरें शेयर करने वालों पर कड़ा एक्शन, 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किया है। हाल ही में पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static