Mahakumbh Video Viral: स्नान करती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचे, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 12:52 PM (IST)

Mahakumbh Video Viral: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और बेचने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया। जांच के दौरान महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।
महाकुंभ स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया कि छानबीन करने के दौरान पता लगा कि ये तीनों आरोपी महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को बेचे भी थे। महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा भी चला रहे थे। इसके साथ ही देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरे भी हैक करने का इन पर शक है। बता दें कि पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों का नाम चंद्रप्रकाश फूलचंद, महाराष्ट्र लातूर के प्रज्जवल अशोक तेली और महाराष्ट्र के सांगली के प्रज राजेंद्र पाटिल है।
17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने अब तक 17 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किया है। हाल ही में पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो महिलाओं के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे।
पुलिस ने जिन 15 अकाउंट्स पर FIR दर्ज की है, वे निम्नलिखित हैं:
- Girls Live Video (Facebook)
- Desi Bhabi Ji (Facebook)
- Rupola Rose (Facebook)
- Dwivedi rasiya @dwivedirasiya4271 (Youtube)
- Crush of Indians @CrushofIndians (Youtube)
- Mahakumbh-2025 @pkumar334 (Youtube)
- BABA KA VLOGEE Comedy @BABAKAVLOGEE440 (Youtube)
- Blogger Aabha Devi @BloggerAabhaDevi077k (Youtube)
- Roshan Desi Vlogs @roshandesivlogs4438 (Youtube)
- Kapil Tv @Kapiltv1 (Youtube)
- Mela Mahotsav @Mela-Mahotsav (Youtube)
- Pushpa village vlog @pushpavillagvlog (Youtube)
- Hindu Official 1.2M @hinduk7066 (Youtube)
- Play Tube @PlayTube7325 (Youtube)
- desi.rasiya.video @desi.rasiya.video (Instagram)
इन अकाउंट्स पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। पुलिस ने इन्हें ट्रैक करके FIR दर्ज की है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने में लगी हुई है।