प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर राहुल गांधी ने बदला अपनी ''भारत न्याय यात्रा'' का नाम, जानिए क्या रखा नया नाम?

punjabkesari.in Friday, Jan 05, 2024 - 02:28 PM (IST)

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर खुलने से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दूसरी यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया। 14 जनवरी से शुरू होने वाली यह यात्रा 15 राज्यों से गुजरेगी जिसमें उत्तर प्रदेश के 20 जिले कवर किए जाएंगे। इस यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा की जगह भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर दिया गया है।

PunjabKesari

यात्रा का शुभारंभ मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी
यात्रा को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित उन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी थे, जहां से यात्रा को गुजरना है। यात्रा का शुभारंभ मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगा और समापन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होगा। 67 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा सौ से ज्यादा लोकसभा क्षेत्र में जाएगी। सर्वाधिक 11 दिन का समय उत्तर प्रदेश को दिया गया है। दूसरे नंबर पर असम और झारखंड हैं।

PunjabKesari

पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में किया गया बदलाव
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन किया गया है। इस बार राहुल गांधी 6700 किलोमीटर का सफर बस से करेंगे। जहां- जहां रैलियों का आयोजन किया जाएगा वहां से कुछ दूरी तक वे बस से उतर कर पदयात्रा करेंगे। वहीं इंफाल में 14 जनवरी को कांग्रेस ने एक बड़ी सभा का आयोजन किया है जहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम नेता पहुंचेंगे और न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static