Rain Alert: यूपी में जोरदार बारिश के साथ होगी अप्रैल महीने की शुरूआत, गिरेगी बिजली...चलेगी तेज हवाएं; इन जिलों में येलो अलर्ट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 07:43 AM (IST)
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने का अंत बारिश के साथ हुआ तो अप्रैल की शुरूआत भी बारिश से ही होने वाली है। मौसम विभाग ने आज यानी एक अप्रैल को राज्य में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी और मध्य इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।
बारिश के साथ चलेगी धूलभरी तेज हवाएं
बता दें कि राज्य के कई जिलों में मार्च महीने के अंतिम दिन भी बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इसी बीच मौसम विभाग ने 1 अप्रैल के लिए भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बारिश के साथ-साथ कई जिलों में धूलभरी तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
इन जिलों में अलर्ट
IMD ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

