UP में जल्द शुरू होगा बार‍िश का स‍िलस‍िला; चलेगी तेज हवाएं...जानिए Weather Update

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 09:15 AM (IST)

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज भी तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। आज दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान एक से दो डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, विभाग ने जल्द ही यूपी में बारिश का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना जताई है।

जानिए मौसम का हाल 
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार से हवाओं की गति कम होने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा कोहरा देखने को मिल सकता है, लेकिन दोपहर के बाद धूप खिलेगी।

कब होगी बारिश? 
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे ठंड की वापसी भी हो सकती है। बता दें कि‍ अयोध्या में सबसे कम 9 ड‍िग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है और यह जिला सबसे ठंडा रहा। वहीं, बहराइच में 9.4, मुजफ्फरनगर में 9.8 तो हमीरपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज क‍िया गया। लखनऊ की बात करें तो यहां 12.9 ड‍िग्री सेल्सियस न्यूनतम तो 26.4 ड‍िग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान र‍िकॉर्ड किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static