विपक्ष की एकजुटता से पहले Omprakash Rajbhar ले सकते हैं बड़ा फैसला, भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करेंगे बैठक

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 01:49 PM (IST)

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सके हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले राजभर एक बार फिर भाजपा से गठबंधन कर सकते हैं। वहीं भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर के बेटे अरुण राजभर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ करते हैं छिपा कर नहीं करते है।  उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमें विधानसभा चुनाव में डर्मी प्रत्याशी दिया था। पार्टी सूत्रों की मानें तो ओम प्रकाश राजभर अगले महीने भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं।  2024 लोकसभा चुनाव से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  उत्तर प्रदेश में साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सुभासपा को जिन सीटों पर एक लाख या उससे अधिक वोट मिलने उनका खाका तैयार कर रहे है। अपने प्रभाव वाली सीटों का ब्यौरा तैयार करके भाजपा के नेताओं के साथ बेठ कर सकते है। फिलहाल अभी तक इस बारे में पार्टी के तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि सुभासपा प्रमुख ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा और उनके समेत पार्टी के चार विधायक जीते। राजभर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया लेकिन डेढ़ साल के भीतर ही सरकार से उनके मतभेद सामने आए और उनका गठबंधन टूट गया। बाद में , राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा और उनकी पार्टी ने छह सीट पर जीत हासिल की। हालांकि कुछ महीनों बाद ही सपा से भी उनका तालमेल खराब हो गया। अब भाजपा से फिर उनकी नजदीकी बढ़ रही है। फिलहाल अब देखना होगा कि राजभर 2024 में किससे गठबंधन करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static