बाराबंकी में बड़ा हादसा: पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे 3 मासूम, चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंचे SDM और CO

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 10:32 AM (IST)

Barabanki News: बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में डूबने से 3 लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बैना गांव में एक निर्माणाधीन मुर्गी फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था जिसमें पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पानी भर गया। उसने बताया कि रविवार देर शाम गांव के ही निवासी देवा (13), सुमित (12) और दिव्यांश (10) गड्ढे में नहाने लगे तभी गहराई में जाने से वे डूब गए।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर के सूर्यकुंड में दर्दनाक हादसा: कैमरे में कैद हुई डूबने की लाइव घटना, 3 घंटे बाद मिला श/व

पुलिस ने बताया कि बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देवा और सुमित को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि दिव्यांश का पता नहीं चलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। देर रात उसका शव भी गड्ढे से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर फतेहपुर के उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static