Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का पर्व कल...रहेगा भद्रा का साया, बहने इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाइयों को राखी

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 03:48 PM (IST)

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।19 अगस्त दिन सोमवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। कल सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधेगी। लेकिन, इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा के समय राखी बांधना बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए बहनें शुभ मुहूर्त में ही अपने भाइयों को राखी बांधे।

इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी
जानकारी के मुताबिक, भद्रा 18 अगस्त को रात 1:21 बजे से शुरू होकर 19 अगस्त को दोपहर 1:25 तक रहेगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1:25 के बाद से लेकर रात 9:07 तक रहेगा। शास्त्रीय मत के अनुसार भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जा सकती है। राखी बांधने के लिए सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत मिठाई और राखी रख लें। भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें, क्योंकि इस हाथ में राखी बांधना शुभ होता है। फिर मिठाई खिलाएं। अब सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाई की आरती उतारें। इस दौरान भाई को बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ होता है।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रक्षाबंधन पर बाजारों में लगी रौनक
रक्षाबंधन के तैयार के चलते सभी बहने बहुत खुश है। वो अपने भाईयों के लिए राखी खरीद रही है। बाजारों में राखियों की दुकानें सज गईं हैं। इनमें रेशम के धागे के साथ ही चांदी की राखियां भी शामिल हैं। चांदी की राखी बहनों की पसंद बनी हुई हैं। बाजारों में बहने जहां भाइयों के लिए भगवान गणेश, कन्हैया, श्याम बाबा की तस्वीर, ओम नम: शिवाय, जय माता दी, प्यारे भैया, हैप्पी रक्षाबंधन लिखी राखियां खरीद रहीं हैं। इसके साथ ही मोतियों से पिरोई राखियां भी उनकी पसंद हैं। बच्चों को डोरेमॉन, छोटा भीम जैसे कार्टून वाली राखियां खूब भा रही हैं। कल इस पावन त्यौहार को मनाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static