Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का पावन पर्व आज, जानिए कब तक रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 08:39 AM (IST)

Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-संपन्नता की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर संरक्षण और स्नेह देने का वचन देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही पावन पर्व है। यह हर साल मनाया जाता है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2.12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे तक रहेगी। इसलिए आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। 9 अगस्त की सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक पूर्णिमा तिथि में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती है।