किसान आंदोलन के बीच रालोद का दावा- हियुवा के पदाधिकारयों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 04:55 PM (IST)

लखनऊ: किसान आंदोलन के बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दावा है कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि युवा भाजपा नेता अमित दूबे के साथ सैकड़ों की तादाद में स्थानीय नेताओं ने रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में सदस्यता ग्रहण की एवं पूर्वांचल में रालोद की नीतियों के विस्तार का संकल्प लिया।       

पार्टी में आये सदस्यों का स्वागत करते हुये मिश्रा ने चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुये आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वान्चल से रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत किया जाएगा साथ ही इस बार अप्रत्याशित परिणाम आयेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने नवआगन्तुकों का उत्साहवर्धन किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों का वर्णन करके किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उसी मशाल को लेकर देश की सेवा कर रहे हैं जो चौधरी साहब ने प्रज्जवलित की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static