Big Breaking: राम भक्तों ने कांग्रेस नेताओं का किया विरोध, पार्टी का झंडा लेकर अध्योया पहुंचे थे कांग्रेस नेता

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2024 - 05:48 PM (IST)

अयोध्या: भगवान राम की नगरी अध्योधा में कांग्रेस नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अयज राय ने सबके राम, चलो अयोध्या धाम' का नारा दिया और "मकर संक्रांति" पर अयोध्या में जाने का ऐलान किया था। इसी क्रम में अयज कांग्रेस नेता अयोध्या पहुंचे। बताया जा रहा है कि पार्टी का झंडा ले जाने से राम भक्त नाराज थे और कांग्रेस नेताओं का विरोध किया। वहीं अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मंदिर सबका है, कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाएं और पार्टी कार्यकताओं के साथ मारपीट की। हमारी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना', पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फैजाबाद के पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी.एल. पुनिया और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। अजय राय ने इस यात्रा से पहले 'सबके राम, चलो अयोध्या धाम' का नारा दिया।

PunjabKesari

बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता सोमवार दोपहर को अयोध्या के लिए रवाना हुए जहां वे पवित्र सरयू में स्नान किया और प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया । कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बावजूद, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई "मकर संक्रांति" पर मंदिर शहर का दौरा करने के अपने कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ने की अपनी योजना पर कायम है।

पांडे ने कहा कि जो अन्य लोग अयोध्या जा रहे हैं उनमें राष्ट्रीय सचिव प्रभारी धीरज गुर्जर भी शामिल हैं। पांडे ने कहा, वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अविनाश पांडे सीधे अयोध्या पहुंचें हैं। कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, कांग्रेसियों का सरयू में पवित्र डुबकी लगाने का कार्यक्रम है जिसके बाद वे हनुमान गढ़ी मंदिर और राम लला के दर्शन किया

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अभिषेक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया था। कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को "सम्मा पूर्वक अस्वीकार" कर दिया, जबकि भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए इसे "राजनीतिक परियोजना" बनाने का आरोप लगाया और कहा कि धर्म एक "व्यक्तिगत मामला" है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा और आरएसएस के नेताओं द्वारा "अधूरे" मंदिर के उद्घाटन के पीछे के मकसद पर सवाल उठाया था। हालांकि, अजय राय ने कहा था कि वह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ 'मकर संक्रांति' पर मंदिर शहर का दौरा करने के अपने कार्यक्रम पर कायम हैं

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static