Ram Mandir: मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने किया रामलला का दर्शन-पूजन, विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 10:32 PM (IST)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में जाकर मत्था टेका।
PunjabKesari
मुख्य सचिव श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के बन रहे भव्य मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया। मंदिर निर्माण परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से जानकारी ली और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय सहित अन्य सदस्यों और अभियन्ताओं के साथ पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तरीय स्थल बनाने के लिये अधिकारी समन्वय से कार्य करें। उनके द्वारा अगले माह पुन: समीक्षा की जायेगी। उन्होंने अब तक राम कथा पार्क, कोरिया पार्क, राम की पैड़ी सहित राम पथ व भक्ति पथ का निरीक्षण किया है। मुख्य सचिव ने राम पथ के निरीक्षण के दौरान अब तक के हुए कार्यों की जानकारी ली साथ ही चेताया की दीपोत्सव से पहले राम पथ दुरुस्त हो जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static