Ram Mandir का निर्माण कार्य अनवरत जारी, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें
punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 02:35 PM (IST)

अयोध्या (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर करोड़ों रामभक्तों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भगवान श्रीराम के दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है, भव्य राम मंदिर के प्रथम तल का के छत ढलाई का कार्य लगभग 60% प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के आधिकारिक ट्विटर बा ट्रस्ट के महासचिव चंपक राय के ट्विटर से जारी की गई वीडियो और तस्वीरों में राम मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाई गई है।
बता दें कि, राम भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू कराने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से समय-समय पर मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर जारी करता रहता है, क्योंकि रामभक्तों को इस बात को जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है कि, उनके आराध्य का मंदिर कितना बन चुका है, यही वजह है कि मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीरें और वीडियो जारी कर राम भक्तों को यह संदेश देना चाहते हैं कि उनके आराध्य प्रभु श्री राम के मंदिर का जो निर्माण कार्य है वह कितना पूरा हो चुका है और अभी कितना होना है।
रामलला के गर्भगृह का निर्माण कार्य लगभग पूरा
श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य में प्रभु रामलला के गर्भगृह का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गर्भगृह के छत की ढलाई का कार्य चल रहा है, छत की ढलाई का कार्य है 2 से 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा और अक्टूबर 2023 तक प्रथम तल बन करके तैयार हो जाएगा। जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त में भगवान रामलला अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान कर दिए जाएंगे।
रामलला का मंदिर 161 फीट ऊंचा होगाः ट्रस्ट
ट्रस्ट के अनुसार रामलला का मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा, जो 3 फ्लोर में बनाया जाएगा। अभी प्रथम तल का निर्माण कार्य चल रहा है, प्रथम तल का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 में पूरा हो जाएगा और बाकी का निर्माण कार्य चलता रहेगा। भगवान रामलला के मंदिर में जो पत्थर लगाए जा रहे हैं उन पत्थरों में 3600 देवी देवताओं की मूर्ति बनाई जाएगी, जिसके लिए मूर्ति बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो जारी करते हुए लिखा कि, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में स्तंभों पीठिका तथा अन्य स्थानों पर सज्जित होने के लिए शास्त्रीय ग्रंथों में वर्णित कथाओं के आधार पर सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।
राम मंदिर पूरे विश्व पटल पर युगों- युगों स्मरणीय रहेगा
इन मूर्तियों का निर्माण प्रक्रिया की सारिणी के अनुसार निर्दिष्ट स्थानों पर प्रस्थापित किया जाएगा इससे यह जाहिर होता है कि गर्भगृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जो गर्भगृह में जो पत्थर लगे हुए हैं उन पत्थरो पर अब देवी देवताओं की तस्वीर बनाई जा रही है। वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो जारी करते समय लिखा गया है कि श्री राम जन्मभूमि पर चले भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति का एक चलचित्र। अयोध्या में बन रहा यह दिव्य मंदिर पूरे विश्व पटल पर युगों- युगों स्मरणीय रहेगा।