Ram Mandir Holi: इस बार भव्य राम मंदिर में मनाई जाएगी धूमधाम से होली, रामलला को लगेंगे 56 भोग

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 10:42 AM (IST)

Ram Mandir Holi: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में इस बार मनाई जाने वाली होली (Holi 2024) सभी के आकर्षण का केंद्र बनेगी। रामलला (Ramlala) यहां पर 495 साल बाद होली खेलेंगे। इसलिए राम मंदिर में इस बार धूमधाम से होली मनाने को लेकर तैयारियां की जा रही है।

PunjabKesari
राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस बार राम मंदिर में धूमधाम से होली मनाने की तैयारी की जा रही है। इस भव्य मंदिर में रामलला की पहली होली है। इसलिए यह सभी रामभक्तों के आकर्षण का केंद्र होगी। ट्रस्ट ने इसकी योजना बनानी भी शुरू कर दी है। होली का स्वरूप क्या होना चाहिए, इस पर पुजारियों से चर्चा चल रही है। राम मंदिर में पहली होली को लेकर राम भक्तों, संत-धर्माचार्यों में भी काफी उत्साह है। सभी रामभक्त होली को धूमधाम से मनाएंगे।

PunjabKesari

होली के उत्सव को लेकर श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार भक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिले, ऐसी तैयारी की जा रही है। रामलला को नए वस्त्र धारणकराकर विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाएगा। होली पर रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और फिर यह प्रसाद राम भक्तों में बांटा जाएगा। इसके बाद अबीर-गुलाल अर्पित कर होली का उत्सव मनाएंगे। राममंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, होली के गीतों व पदों का गायन होगा। पूरे उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।

PunjabKesari
जानें होली 2024 की तारीख ?  
होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा और होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static