राम नाईक से अखिलेश यादव ने की शिष्टाचार भेंट, अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 05:19 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिष्टाचारिक भेंट कर उनको पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अहमद हसन तथा पूर्व मंत्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे। राजभवन प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।
PunjabKesari
उत्तर प्रदेश की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल 29 जुलाई को अपरान्ह 12.30 बजे राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मनोनीत राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे।

इससे पूर्व कल सुबह 10.20 पर मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अमौसी हवाई अड्डा से लखनऊ पहुंचेगी। जहां विशिष्ट महानुभावों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा तथा पुलिस द्वारा गार्ड आफ ऑनर दिया जायेगा। इसके पश्चात वे राजभवन के लिये प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल राम नाईक कल अपरान्ह 2.45 बजे मुंबई जाने के लिये राजभवन से अमौसी हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static