राम रहीम को फिर मिली जेल से छुट्टी, बरनावा आश्रम में गुजारेगा 21 दिन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 05:11 PM (IST)

बागपत: साध्वी दुष्कर्म और हत्या के मामलों में हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सज़ा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को फिर से जेल से छुट्टी मिल गई है। गुरमीत सिंह आज डेढ़ बजे कड़ी सुरक्षा में सुनारिया जेल से बाहर आया और उसका काफिला बागपत के बरनावा स्थित आश्रम के लिए रवाना हो गया। करीब आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला करीब साढ़े तीन बजे बरनावा आश्रम पहुंचा। 
PunjabKesari
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को पांच बार पैरोल और तीन बार फरलो मिल चुकी है। पिछले पांच बार से गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में ही पैरोल/फरलो काटता है। आश्रम में गुरमीत राम रहीम के पहुंचने की खबर मिलते ही आश्रम में श्रद्धालुओं का आना भी शुरू हो गया। आश्रम के सेवादार श्रद्धालुओं को तलाशी के बाद आश्रम में प्रवेश करा रहे हैं। 
PunjabKesari
गुरमीत राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और फरलो को लेकर सियासी गणित भी लगाया जा रहा है। पूर्व में जब राम रहीम को पैरोल मिली थी तब हरियाणा में पंचायत चुनाव और आदमपुर विधनसभा का उप चुनाव था और अब मिली छुट्टी को भी राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है इस बार राजस्थान मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले है। फिलहाल तो गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में 21 दिन गुज़ारेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static