राम मंदिर जमीन खरीद घोटालाः गवाह के रूप में रहे अयोध्या नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दी सफाई

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 08:58 PM (IST)

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण की जमीन खरीद को लेकर ट्रस्ट पर लगे घोटाले के आरोप को लेकर गवाह के रूप में रहे अयोध्या नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है मामला है।  ये वही लोग हैं जो भगवान श्री राम को नहीं मानते हैं।

उन्होंने आगे कहा ट्रस्ट ने घोटाले को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की है, राम जन्मभूमि परिसर के विस्तार में कई भवन उसकी हद में आ रहे हैं, आज पुरे देश से लोग अयोध्या में आकर बसना चाहता हैं, ऐसे में अयोध्या के लोग बाहर कैसे जायेगें? इसी कारण रेलवे स्टेशन के पीछे सहमति के आधार पर ट्रस्ट ने जमीन खरीदी है, इसमें अनावश्यक विवादित बनाया जा रहा है। यह राजनीतिक व्यक्ति के लोग हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static