राम विलास वेदांती का बड़ा बयान-2019 के चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 11:20 AM (IST)

श्रावस्ती: लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत गर्म है। इसी कड़ी में अब डॉ. राम विलास वेदांती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम 2019 के चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ कर देंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों का जजो से भरोसा उठ गया है। कोर्ट राम मंदिर निर्माण का निर्णय लेने के लिए जान-बूझकर समय लगा रही है। वेदांती ने कहा कि आतंकियो को मुक्त करने के लिए रात 12 बजे कोर्ट खुल सकता है। भारतीय संविधान के विपरीत विवाहित हिन्दू औरत किसी पुरुष से सम्बन्ध बना सकती है। इस पर हमारे सुप्रीम कोर्ट के जज फैसला दे सकते हैं, लेकिन राम मंदिर पर जज इतना समय क्यों लगा रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट का कोई भरोसा नहीं कि कब निर्णय आएगा। कोर्ट पर नराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि न्याय भी अन्याय करेगा इसका कल्पना नहीं की थी।

वेदांती ने कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को जब हमने ढांचा तोड़वाया था तब मस्जिद का उसपर कोई चिन्ह नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिवसेना भी चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। बता दें कि वेदांती भिनगा में श्रीमद भागवत कथा में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static