रामचरितमानस और भगवान राम भारत के कण कण में विराजमान, स्वामी प्रसाद मौर्य को सद्बुद्धि दें- कपिल देव अग्रवाल
punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 01:24 PM (IST)

बुलंदशहर (वरुण शर्मा) : रामचरितमानस को लेकर दिए गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बयानबाजी व राजनीति तेज होती जा रही हैं। एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा जहां अपने बयान को लेकर तटस्थ दिख रहे हैं और रामचरितमानस को महिलाओं, दलितों व पिछड़ों पर अत्याचार करने वाला किताब बता चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य की सत्ता पर काबीज BJP भी लगातार मौर्य पर हमलावर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तो स्वामी प्रसाद मौर्य को विक्षिप्त व्यक्ति बता चुके हैं। वहीं रविवार को बुलंदशहर के स्याना दौरे पर पहुंचे योगी कैबिनेट में कौशल विकास के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भगवान से मौर्य को सद्बुद्धि देने की कामना की हैं।
सभी 80 सीटों पर जीतेगी BJP
रविवार को प्रदेश के कौशल विकास के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्याना पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं से देश-प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों को फायदा मिला हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में BJP प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीतकर अपना परचम लहराएगी और प्रधानमंत्री मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने के साथ इतिहास रचेंगे।
राम भारत के कण कण में विराजमान
कपिल देव अग्रवाल से जब पत्रकारों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि रामचरितमानस और भगवान राम भारत के कण कण में विराजमान है। रामचरितमानस और भगवान श्रीराम का विरोध करने वाले बौद्धिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। उनके सोचने और समझने की स्मरण शक्ति भी समाप्त हो चुकी है, उन्हें कोई समझ नहीं है।
यें भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद पर अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं खुद हूं शूद्र...