अद्भुत नजारा! रामलला के ललाट पर सूर्य ने किया तिलक, सामने आई मनमोहक तस्वीरें.....

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 01:15 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir/Surya Tilak: आगामी 17 अप्रैल को रामनवमी का पावन पर्व है। इस दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य तिलक होगा। इस दौरान सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक को लगातार 4 मिनट तक सुशोभित करेंगी। सूर्य तिलक को लेकर एक वैज्ञानिकों का दल बनाया गया है, जो कुछ दिनों से इसके उपकरणों को मंदिर में संयोजित कर रहा था। वहीं, अब रामनवमी से पहले कल शुक्रवार को CBRI रुड़की के वैज्ञानिकों ने इसका ट्रायल किया, जो सफल रहा। इस दौरान सूरज की किरणें पड़ते ही रामलला का मस्तक मणि जैसा दमक उठा। इसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, कुल 5 मिनट भगवान भाष्कर की किरणों से आराध्य का तिलक होता दिखेगा। ढाई मिनट तक किरणों की तीव्रता अधिक होगी। बताया जा रहा है कि यह सूर्य तिलक 75 मिमी का होगा। सूर्य अभिषेक के प्रबंधन व संयोजन का दायित्व रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों को सौंपा गया था।
PunjabKesari
'दुनिया का पहला राम मंदिर है, जहां अद्भुत दृश्य दिखाई देगा'
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि दुनिया का यह पहला भगवान राम का मंदिर है। यह बहुत ही अद्भुत मंदिर है। रामनवमी पर यहां अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी, इस तरह का यह विश्व का पहला मंदिर है।
PunjabKesari
बता दें कि सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) रुड़की के बैज्ञानिकों की टीम काफी समय से सूर्य किरणों को रामलला के मस्तक पहुंचने में लगी हुई है। पिछले दो साल में टीम ने इसके लिए सूर्य तिलक मैकेनिज्म तैयार किया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि रामनवमी पर हर साल दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें 4 मिनट तक रामलला के मस्तक का अभिषेक करेंगी। इस प्लानिंग में बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स की भी मदद ली गई। लेंस और ब्रास ट्यूब के जरिए सूर्य के पथ को तैयार किया गया।

ये भी पढ़ें......
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज; अगले दो दिन तक तेज आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश मे एक बार फिर मौसम तेजी से करवट बदलने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के भी आसार जताए हैं। आज दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाए हुए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static