हरे रंग के वस्त्र पहन विराजमान हुए रामलला, भूमि पूजन से पहले तस्वीर आई सामने
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 09:14 AM (IST)

अयोध्याः राम भक्तों का 492 साल का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी आज राम धुन सुनाई दे रही है। वहीं अयोध्या में भूमिपूजन की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं भूमि पूजन से पहले रामलला की तस्वीर सामने आई है। रामलला को हरे रंग के वस्त्र पहनाया गया है और उनका श्रृंगार किया गया है।
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी राम भक्तों का अभिनंदन करते ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई, जय श्री राम!