विवादों में घिरी Music Industry, इस नामी गायक के खिलाफ रेप केस! शादीशुदा था... फिर भी बार-बार बनाए शारीरिक संबंध! और अब...

punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 11:36 AM (IST)

UP Desk : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर विवादों में आ गई है। मशहूर पंजाबी लोक गायक हसन मानक के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले ने अब नया गंभीर मोड़ ले लिया है। कपूरथला पुलिस ने इस केस में बलात्कार (IPC 376) का आरोप भी जोड़ दिया है, जिससे गायक की कानूनी परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

NRI महिला ने की शिकायत 
मामला एक एनआरआई महिला की शिकायत पर आधारित है, जिसने पहले मानक के खिलाफ लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने 13 नवंबर को हसन मानक को गिरफ्तार किया था। धोखाधड़ी की जांच के दौरान पुलिस ने महिला का विस्तृत बयान दर्ज किया। बयान में महिला ने दावा किया कि हसन मानक ने खुद को “बड़ा सेलिब्रिटी” बताकर उसका भरोसा जीता और इस भरोसे का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद हसन मानक ने उसे कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

PunjabKesari

पुलिस ने महिला के आरोपों को “बहुत गंभीर” मानते हुए IPC 376 सहित अन्य धाराएं जोड़ दी हैं। अब मामले की जांच बलात्कार, आर्थिक शोषण और भरोसा तोड़ने जैसे कई एंगल से की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई बयान, सबूतों और तकनीकी जांच के आधार पर करेगी।

कौन हैं सिंगर हसन मानक 
हसन मानक पंजाबी लोक संगीत के मशहूर दिग्गज कुलदीप मानक के नाती हैं और अपने नाना की गायकी की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करते हैं। वह पंजाबी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन इन गंभीर आरोपों के बाद उनका करियर और छवि दोनों संकट में आ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static