'वो मंदिर बेकार..', रामगोपाल यादव के बयान पर भड़के रवि किशन, कहा- ये दंगे वाली राजनीति पर पले हैं

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 05:54 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए विवादित बयान पर रवि किशन ने पलटवार किया है। रवि किशन ने कहा कि ये तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। ये उनकी पीड़ा बाहर आई है। उन्होंने कहा कि ये लोग दंगे वाली राजनीति कर पले हैं।

...वो मंदिर बेकार है: रामगोपाल यादव
रामगोपाल यादव ने कहा था कि, ‘वो मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते है। राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं बनाया गया है।’

विपक्ष में राम को नकारने वाले लोग हैं: CM योगी
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार किया है। CM योगी ने कहा कि विपक्ष में राम को नकारने वाले लोग हैं। ये राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। ये उनकी मानसिकता को दिखाता है। राम गोपाल यादव के बयान से सपा की मंशा उजागर हुई है। सीएम योगी ने कहा कि ये लोग आतंकवाद के समर्थक है। ये लोक भावना को आहत करने वाले हैं।

'देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है...'
बता दें कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने इससे पहले भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने रामनवमी के मौके पर एक सवाल के जवाब में भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा था कि रामनवमी का कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी बपौती नहीं है। उन्होंने कहा था कि करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने अधूरी प्राण-प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि मैं भी भगवान का नाम लेता हूं, लेकिन पाखंड नहीं करता। ये सब पाखंडी लोग करते हैं और भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे।’  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static