''मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है...'' हाथ में गंगाजल लेकर महिला ने खाई अवैध संबध ना होने की कसम, गुस्साए प्रेमी ने रेत दिया गला

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 03:06 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अवैध संबंधों के चलते एक महिला के प्रेमी ने ही उसे दर्दनाक मौत दे दी। आरोपी ने सरेआम मंदिर में चाकू से गला रेतकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, ये मामला गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार का है। यहां की रहने वाली एक महिला खुशबू राज का पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है। पति के विदेश जाने के बाद महिला का अपने देवर के दोस्त जो कि पड़ोस में रहता है। उससे अवैध संबंध हो गए। दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गई। वो अकसर उसके घर में ही डेरा जमाई बैठा रहता था। महिला के घरवाले इस बात का विरोध भी करते थे, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं था। जब उसके पति को इस बात की जानकारी हुई तो उसने अपने भाई ( महिला के देवर) को इस बात की सूचना दी।

वारदात के बाद आरोपी फरार   
इसके बाद देवर ने सच जानने के लिए भाई और उसके प्रेमी सीताराम को मंदिर में बुलाया और अबैध संबंध के बारे में पूछा। उसने भाभी को मंदिर में गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया। तब महिला ने सबके सामने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई- 'मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।' यह सुनते ही सीताराम का गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने सबके सामने ही महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। आरोपी सीताराम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार 6 टीमें छापेमारी कर रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static