धर्म परिवर्तन; झूठ बोलकर की शादी, भाइयों के साथ मिलकर लूट ली आबरू, जबरन खिलाता था मांस

punjabkesari.in Tuesday, May 06, 2025 - 12:54 PM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने झूठ बोलकर युवती से शादी रचाई। इसके बाद उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसे जबरन मांस खिलाता था। इतना ही नहीं उसके भाईयों ने भी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला मझोला थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ धोखा हुआ है। एक युवक ने झूठ बोलकर उससे शादी कर ली और फिर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

झूठ बोलकर की शादी 
पीड़ित महिला ने बताया कि ये उसकी दूसरी शादी थी। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने अपना नाम राज ठाकुर बताया। राज ठाकुर से महिला की दोस्ती हो गई, उसने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने बताया कि बच्चे के बारे में सोचकर उसने शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हो गई और किराए के मकान में रहने लगे। काफी दबाव बनाने के बाद युवक उसे अपने गांव लेकर गया। यहां पर जाकर महिला को उसकी सच्चाई पता चली। 

आरोपी के भाइयों ने किया दुष्कर्म 
पीड़िता ने बताया कि युवक गांव भोजपुर के पीपलसाना का रहने वाला है। वह जब युवक के साथ वहां गई तो पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका नाम इकरार है। उसने खुद को हिंदू बताकर धोखे से शादी की। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन उसे जबरन मांस खिलाते थे और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। आरोपी के भाइयों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चों के सिर पर तमंचा तान दिया। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static