Auraiya: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 03:46 PM (IST)

 

Auraiya Road Accident: उत्तर प्रदेश के औरैया शहर में एसपी आवास के निकट नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर रविवार सुबह टहलने निकले रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया
सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शहर में एसपी आवास के निकट रहने वाले रामप्रकाश उफर् भारत (69 वर्ष) उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा के पद से रिटायर्ड थे। वह औरैया में बेटे के साथ घर में ही परचून की दुकान किए थे। वह रोज की तरह आज सुबह भी टहलने के लिए नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर निकले थे। टहलते समय ही की किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर से निकले लोगों ने जब भारत को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर हादसा करने वाले वाहन को तलाशा जा रहा है। विधिक कार्रवाई की जायेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static