आलू, प्याज, टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब की ढीली, जानें ले नए दाम
punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 04:58 PM (IST)
लखनऊः यूपी में बढ़ती महंगाई को लेकर हर कोई परेशान है। वही हर दिन उपयोग होने वाली सब्जियां भी इससे अछूती नहीं हैं। आलू, प्याज, टमाटर आखिर किन-किन सब्जियों के नाम लें? सभी की आसमान छूती कीमतों ने ग्राहकों को परेशान कर दिया है, लेकिन ये परेशानी का सबब सिर्फ ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि सब्जी विक्रेता भी बढ़ी कीमतों से मुसीबत में हैं। इसी के चलते पूरे प्रदेश में सब्जियों के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में आगरा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत तमाम जिलों में सब्जियां पर पड़ी महंगाई की माप का असर देखने को मिल रहा हैं।

यूपी में महंगाई की मार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।आलम यह है कि आम व्यक्ति सब्जी मंडी सब्जी खरीदने तो जाता है, लेकिन हरी सब्जियों के दाम सुनकर आलू, प्याज और टमाटर को लेकर ही वापस आ जाता है। इसके चलते बाजार में हर सब्जी का रेट आसमान छू रहा है।

एक छोटे से नींबू के लिए दस रुपये देने पड़ रहे हैं तो भिंडी, गाजर जैसी सब्जियां भी 80 रुपये किलो से ज्यादा की कीमत में मिल रही हैं। आइए जानते हैं आज सोमवार यानी 5 सितंबर को यूपी में सब्जियों का क्या भाव है।

