फर्जी वीजा पर नेपाल जा रहा रोमानियाई नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 07:34 PM (IST)

महराजगंज: फर्जी वीजा के आधार पर नेपाल जाने की कोशिश करने वाले रोमानिया के एक विदेशी नागरिक को पुलिस ने भारतीय दंड विधान और विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोनौली कोतवाली के प्रभारी आशुतोष सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की शाम 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक ओआनट द्रागोस दिल्ली से नेपाल जा रहा था। रास्ते में सोनौली सीमा को पार करते वक्त अधिकारियों ने उसे रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उसके वीजा के कागजात फर्जी पाये गये।

उन्होंने बताया कि द्रागोस को भारतीय दंड विधान और विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद खुफिया ब्यूरो को भी सूचना दे दी गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static