खुद को RSS कार्यकर्ता बताने वाले शख्स ने भीड़ पर की फायरिंग, 2 की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 06:10 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब मलपुरा थाने के पास खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्स ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने की वजह से 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले मलपुरा थाने के बरार गांव में 2 पक्षों के बच्चों में विवाद हो गया था। विवाद को खत्म कराने के लिए दो दिनों से पंचायत चल रही थी।मंगलवार सुबह भी पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें प्रधानपति योगेश भी पहुंचा था। पंचायत के दौरान एक पक्ष का विवाद योगेश से हो गया। 
PunjabKesari
आरोपी ने खुद को बताया आरएसएस कार्यकर्ता
जिसके बाद उस पक्ष ने पुलिस को सूचना दी और प्रधानपति पर बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस सभी को थाने ले आई। तभी खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाला एक शख्स मौके पर पहुंच गया। उसने थाने में कहा कि जिस लड़की से छेड़खानी हुई है, उसकी ओर से आया हूं। मुकदमा लिखा जाए। तभी वहां मौजूद भीड़ ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। 

भीड़ पर चला दी गोली 
इसके बाद पुलिस ने भीड़ को थाने से खदेड़ दिया। आरोप है कि खुद को आरएसएस कार्यकर्ता बताने वाले अजीत नगला नाम के शख्स ने विवाद में गोली चला दी। गोली धर्मवीर पुत्र गंगा सिंह और गंजू को लगी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static