BJP सरकार की शह और खर्चे पर हुई भाकियू मे तोड़फोड़: नरेश टिकैत
punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 11:18 PM (IST)

बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर ही भाकियू में तोड़फोड़ कर अलग संगठन बनाया गया है।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार शाम एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 13 महीने तक चले किसान आंदोलन में सब साथ रहे, अब संगठन में कांटे निकल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह और सरकार के खर्चे पर उनके संगठन मे तोड़.फोड़ कर नया किसान संगठन बनाया गया और यह सरकार का संगठन है। टिकैत ने कहा कि भाकियू के आंदोलन और संगठन जनता चलाती है, इसलिए किसी के जाने से भाकियू पर फर्क नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रविवार (15 मई) को संगठन दो फाड़ हो गया। एक वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेश चौहान ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नाम से अलग गुट बनाने का ऐलान कर दिया था। भाकियू (अराजनीतिक) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी हरिनाम सिंह ने कहा था, ‘‘संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के गठन की घोषणा की है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण माहुली समूह के मंदिरों के विकास पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा

रक्षा सचिव ने तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन का दौरा किया

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति

आज का राशिफल 4 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा