पत्नी व ससुरालियों की प्रताड़ना से दुखी युवक ने की खुदकुशी, पीड़ित पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 05:08 PM (IST)

बरेली: पति-पत्नी का मामूली विवाद कई बार इतना बढ़ जाता है कि लोग इतने डिप्रेशन में चले जाते हैं कि उन्हें कुछ सूक्षता ही नहीं कि क्या करें। इस स्थिति में कई बार लोग आत्मघाती कदम उठाने से भी नहीं कतराते। जी हां एसा ही एक मामला बरेली के शाही कस्बे में सामने आया है। जहां एक युवक ने पत्नी के उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे दी। युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके मामा ने थाना शाही में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
शाही कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह (22) उनका भांजा था। वह उनके पास ही रहता था, हालांकि अभिषेक का रम्पुरा चौराहा पर स्वयं का घर है। सोमवार को अभिषेक उनके घर पर न आकर अपने घर पर चला गया। वहीं पर रात 8 बजे फांसी लगा ली। सोमेन्द्र का आरोप है कि अभिषेक के ससुराल पक्ष के लोग व पत्नी उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे, जिससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का पांच वर्ष पहले ही विवाह हुआ था।
PunjabKesari
यह भी पढ़ें-
प्रेमिका ने रात को होटल में रुकने से किया इनकार, प्रेमी ने कर दिया कांड

अभिषेक 5 वर्ष का था तब उसके पिता विनोद की मौत हो गईः अभिषेक के नाना
पोस्टमार्टम हाउस पर अभिषेक के नाना ओमपाल सिंह ने बताया कि जब अभिषेक 5 वर्ष का था तब उसके पिता विनोद की मौत हो गई थी। उनकी बेटी यानी अभिषेक की मां नीता सिंह बीमार रहती थीं। मां की इच्छा पूरी करने के लिए अभिषेक ने पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी भुता थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी दुर्गेश सिंह की बेटी अंजली से की थी। अंजली अभिषेक से करीब 6 वर्ष बड़ी है। वह अभिषेक पर अपने मायके में रहने का दबाव बनाती थी। इससे अभिषेक और उसके बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान अंजली के परिजनों ने दहेज एक्ट का मुकदमा कर दिया। इसी बीच अभिषेक की मां नीता की भी मौत हो गई और वह अकेला रह गया। नोटिस मिलने पर उससे सात लाख रुपये मांगे गए।

ससुर दुर्गेश और साले अंकित ने अभिषेक को फोन कर फैसले का दबाव बनायाः मामा सोमेन्द्र
अभिषेक के मामा सोमेन्द्र ने बताया कि मुकदमा से संबंधित नोटिस अभिषेक को गुरुवार को मिला था। सोमेन्द्र ने बताया कि नोटिस के बाद उसके ससुर दुर्गेश और साले अंकित ने अभिषेक को फोन कर फैसले का दबाव बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static