महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने वाले उद्धव ठाकरे पर बरसीं साध्वी प्राची, बोलीं- मिल गया CM योगी को अपशब्द बोलने का फल

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 01:48 PM (IST)

लखनऊ: विश्व हिंदू परिषद के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा भाजपा से जुड़ीं साध्वी प्राची ने महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप लगाया है। साध्वी प्राची ने एक ट्वीट करने के साथ ही उद्धव ठाकरे पर संत का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि साध्वी प्राची को हिन्दुत्व को लेकर फायरब्रांड माना जाता है।

साध्वी प्राची ने कहा है कि उद्धव ठाकरे ने एक बार बयान दिया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर महाराष्ट्र आये तो उन्हें चप्पलों से मारा जाएगा। इतना ही नहीं साध्वी ने कहा कि अब तो उद्धव ठाकरे को एक संत (योगी आदित्यनाथ) को अपशब्द बोलने का मतलब समझ आ गया होगा। अब कुर्सी से उतरने के बाद उनको इस बार का अहसास जरूर होगा कि संत को आहत करने के बाद कोई भी शख्स संयमित तथा स्थिर नहीं रह सकता है।

विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखने वाली भाजपा नेता मूल रूप से बागपत जिले के गांव सिरसली में एक दलित परिवार से हैं। साध्वी प्राची दो विषयों में एमए और पीएचडी हैं। इनका पूरा परिवार आर्य समाजी है।परिवार में माता-पिता के अलावा परिवार में तीन भाई और एक बहन है। भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। साध्वी प्राची ने योग और वेद विषयों में डबल एमए किया। 1995 में प्राची ने भगवा वस्त्र पहने और साध्वी बन गईं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static