VIDEO: साध्वी प्राची ने बता दिया यूपी में क्यों हुई भाजपा की हार ? हाईकमान को किया आगाह

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 12:42 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार पर भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार का कारण कार्यकर्ताओं की अनदेखी को बताया। उन्होंने कहा कि अनदेखी से हताश होकर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अपने घर में बैठा रहा, जिससे भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। फिर भी हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है। साध्वी प्राची ने कहा कि बीजेपी आलाकमान को अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। इसके बाद ही हार की भरपाई हो सकती है। यूपी में BJP की हार पर साध्वी प्राची का बयान, कार्यकर्ताओं की अनदेखी से हारी बीजेपी- साध्वी प्राची, हार से भाजपा कार्यकर्ता अभी भी आहत हैं- साध्वी, BJP हाईकमान कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाएं- साध्वी, ‘BJP एक बड़ा समुद्र, 2027 में करेंगे हार की भरपाई’।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static