सहारनपुर अस्पताल से 2 दिन का बच्चा चोरी: मां का रो-रोकर बुरा हाल, बोली- 5 बेटियों के बाद पैदा हुआ था बेटा
punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 06:09 PM (IST)

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के जिला अस्पताल के महिला वार्ड से एक नवजात बच्चा चोरी हो गया। बताया जा रहा है कि जिस महिला का बच्चा चोरी हुआ है उसकी पहले से 5 बेटियां हैं। अब महिला को बेटा का सुख प्राप्त हुआ था लेकिन ज्यादा समय तक महिला के पास ये खुशी नहीं रही। फिलहाल, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बेहट क्षेत्र का है। जहां की निवासी शहरीन ने 5 बेटियों के बाद बीती 14 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया लेकिन आज सुबह के करीब 5 बजे कोई उसके बच्चे को अस्पताल से चुरा ले गया। जैसे ही इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं, मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शहरीन ने रोते हुए बताया कि सुबह 4 बजे तक वो जग रही थी तब बच्चा उसके और उसकी जेठानी के बीच लेटा में हुआ था। इसी बीच दोनों को नींद लग गई। इसके बाद जब वह उठी तो देखा कि बच्चा गायब है।
बताया जा रहा है कि एक महिला कई दिन से अस्पताल में घूम रही थी। उसने शहरीन से भी बातचीत की थी। आशंका जताई जा रही है कि वहीं महिला शहरीन के बच्चे को उठाकर ले गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अस्पताल में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। वहीं, एक महिला सीसीटीवी में किसी बच्चे को ले जाते हुए कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।