सहारनपुर: मदरसा शिक्षक ने 7 साल की बच्ची से किया रेप, जान से मारने की दी धमकी...FIR दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 04:35 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में सात साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक जमीर पर मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजन को बताया तो वह उसे मार डालेगा। राय ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड विधान और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static