साक्षी महाराज बोले- प्रियंका गांधी राजनीति कर के चली जाएं, फिर पीड़ित परिवार से मिलूंगा

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 02:53 PM (IST)

उन्नावः रेप के बाद न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के हाथों जलाई गई पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई है। जिससे देश के लोगों में बेहद रोष है। वहीं इस मामले से राजनीति भी अछूती नहीं है। पीड़ित परिवार से मिलने आई प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति कर के चली जाएं, फिर मैं पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जाऊंगा।

साक्षी महाराज ने कहा कि मैं आज (शनिवार) ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा। पीड़ित परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदना है। बीजेपी सांसद ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

बता दें कि इससे पहले साक्षी महाराज ने 5 दिसंबर को जेल में बंद उन्नाव के बांगरमऊ सीट से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। जिसके चलते विपक्षी पार्टियों ने साक्षी महाराज पर जमकर निशाना साधा। ऐसे में साक्षी महाराज ने ट्वीट डिलीट कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static