पिता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सवाल सुन भड़क गईं संघमित्रा मौर्य, बोलीं- मैं पिछले ढाई महीनों से...

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 01:07 PM (IST)

बदायूं: भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य मीडिया कर्मियों पर उस वक्त भड़क गईं, जब उन्होंने संघमित्रा से पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल कर दिया। संघमित्रा से पूछा गया कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाई है। उस पर उनकी क्या राय है। इस पर संघमित्रा तिलमिला गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो टूक कहा कि अब पिता पुत्री के सवाल से उठकर सवाल करने चाहिए।
PunjabKesari
दरअसल, संघमित्रा नेकपुर स्थित रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करने आई थी। उन्होंने कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है। भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं। इसलिए जो कार्यक्रम हो उसी हिसाब से सवाल पूछे जाएं तो ही उचित है। इसके बाद वह सवालों बचते हुए निकल गईं।
PunjabKesari
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को छोड़कर अखिलेश यादव के साथ आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 13 फरवरी को सपा अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर पार्टी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन, जब अखिलेश यादव की ओर से इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर 22 फरवरी को नई पार्टी का एलान कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static