AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, रश्मि मेटालिक्स कंपनी ने 5000 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंका

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 07:21 PM (IST)

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को रश्मि मेटालिक्स कंपनी ने संजय सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। इसके तहत संजय सिंह को 7 दिन के अंदर माफ़ी मांगने को कहा गया है। इतना ही नहीं रश्मि मेटालिक्स ने उन पर 5000 करोड़ का मानहानि का दावा भी ठोंका है।

PunjabKesari
PunjabKesari
जानिए, क्या है मामला ?
बता दें कि हाल ही में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ का घोटाला होने का दावा कर बयान दिया कि यूपी में योगी बाबा और 40 चोर की सरकार चल रही है। भ्रष्टाचार का खेल देखकर नटवरलाल भी शर्मा जाए। ये घोटाले आदित्यनाथ सरकार के सबसे करीबी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की देखरेख एवं निगरानी में हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन में हुआ करोड़ों का खेल, हजारों करोड़ की पाइप सप्लाई का ठेका ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया गया।

जलशक्ति मंत्री ने घोटाले के आरोपों पर दी ये थी सफाई
वहीं बीते सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि संजय सिंह ने लिखा 1 लाख, 20 हज़ार करोड़ की योजना में घोटाला, पता नहीं ये फिगर कहा से आया। संजय सिंह ने कहा कि कंपनी कई जगह ब्लैकलिस्टेड है, जबकिं जम्मू, हिमाचल जहां का भी उदाहरण दिया कही भी ब्लैकलिस्ट का आदेश नहीं है। पश्चिम बंगाल का संजय सिंह ने उदाहरण दिया 2013 का एक कागज दिखाकर। जबकि पश्चिम बंगाल में ही बाद में एक और आदेश जारी हुआ जिसमें कहा गया कि पहला कागज भूलवश जारी हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static