डेनमार्क में सतीश महाना ने मनाया आजादी का जश्न, कहा- मोदी के कार्यकाल में प्रवासी भारतीयों के सम्मान में हुआ है इजाफा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 07:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने डेनमार्क की राजधानी कोपेन हेगेन में कहा कि देश को ऐसे सभी प्रवासी भारतीयों पर गर्व है जिनके कारण विश्व में भारत का नाम बेहद सम्मान से लिया जा रहा है।      

भारतीय राजदूत पूजा कपूर की उपस्थिति में महाना ने कोपेन हेगेन में आज भारत के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में तिंरगा फहराया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत लगातार उन्नति के रास्ते पर दिन दूनी रात चौगुनी आगे बढ़ रहा है। साथ ही प्रवासी भारतीयों का भी सम्मान बढ़ा है। महाना ने प्रवासी भारतीयों से अपेक्षा की कि वे ऐसा काम करे जिससे अपने देश का नाम उंचा हो सके और दुनिया में हम सबकी बेहतरीन छवि बन सके। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार भी किए जाने की जरूरत है जिससे लोग भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को जान सके।       

कनाडा के हेलीफैक्स में आयोजित कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में सम्मिलित होने गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना ने कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी जाए अपनी कर्म भूमि के लिए उस देश में पूरी ईमानदारी से कार्य करते हैं। जब कभी किसी अन्य देश के नेता से मुलाकात होती है तो वह अपने देश में बसे भारतीय समुदाय की उपलब्धियों के बारे हमें गर्व से बताते हैं।      

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाषा कोई भी हो लेकिन हम सभी के संस्कार भारतीय ही हैं। हम राष्ट्र निर्माण मिलकर करते है। भारतीय समुदाय एक ऐसी शक्ति है जो हम सबको प्रति पल जीवंतता का एहसास कराती है। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह और विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे व विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिहं भी उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static