सतीश महाना बोले- चाचा भतीजे के गठबंधन से नहीं पड़ेगा फर्क, यूपी में फिर बनेगी BJP की सरकार

punjabkesari.in Thursday, Dec 30, 2021 - 05:13 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव की घोषणा जल्द ही चुनाव आयोग कर सकता है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपने चुनावी तैयारी में जगह जगह रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है।  इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। हर जिले में पार्टी के वरिष्ट नेता जनसभा के माध्यम से जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में अखिलेश यादव के गढ़ में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भारतीय जनता पार्टी के युवा मोचे के संगठन को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

PunjabKesari

उन्होंने इस दौरान अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वो अब वो सरकार नहीं जो केवल अपने परिवार की सोचते थे। उन्होंने भाजपा की सरकार हर एक व्यक्ति के बारे में सोचती है।  पिछली सरकारें तो केवल अपने परिवार की सोचती थी। महाना ने कहा कि हमारी सरकार जनता की वोट से बनी है तो जनता के हित के बारे में सोचती है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव में 47 सीटें जीती थी। 2022 के विधान सभा चुनाव में भी वह उसी के आस पास जीतेगी। चाचा भतीजे ने केवल चुनाव को लेकर गठबंधन किया। अभी उनके अन्दर मनमुटाव जिससे भारतीय जनता पार्टी को कोई डर नहीं है।  भाजपा एक बार फिर  तीन चौथाई सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static