सावित्री बाई फुले का PM मोदी पर हमला, बोलीं- देश के चौकीदार पर से देश का भरोसा उठ गया

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 12:53 PM (IST)

बहराइचः बीजेपी का दामन छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुई बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दलितों की पार्टी नहीं पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्होंने पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचाया है।

पीएम पर हमला बोलते हुए सावित्री बाई फुले ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सिर्फ पूंजीपति ही आगे बढ़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि खुद को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी किसी भी हद तक जा सकते हैं। सावित्री बाई फुले ने कहा कि देश के चौकीदार पर से देश का भरोसा उठ गया है।

प्रियंका की गंगा यात्रा पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के आने पर सभी के मन में एक आस जागी है। लोकसभा चुनावों में बीजेपी की कांग्रेस से सीधी टक्कर होगी। सपा बसपा ने खुद का वजूद बचाने के लिए गठबंधन किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static