Seema Haider: सीमा हैदर के कथित पूर्व आशिक आया सामने, खोली पोल...बताया क्यों आई भारत?

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 12:07 PM (IST)

नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई 4 बच्चों की मां सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है। सीमा अपने चारों बच्चों के साथ सचिन के घर में बहू बनकर रह रही है। इस बीच सीमा का कथित आशिक भी चर्चा में आ गया है। खुद को सीमा का पूर्व प्रेमी बताने युवक ने सीमा को लेकर कई चौंकाने वाला दावा किया है। यह भी सीमा हैदर के साथ पबजी खेल चुका है। उसका दावा है कि सीमा के भारत पहुंचने का एक खास मकसद है, जिसे पूरा कर वह पाकिस्तान लौट आएगी।
PunjabKesari
युवक ने दावा किया है कि वह 2 साल से सीमा के संपर्क में था। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल ने इस युवक का इंटरव्यू दिखाया है। उसने कहा कि उसकी सीमा हैदर के साथ पूर्व में फ्रेंडशिप रही है। वह सीमा से मिल भी चुका है। उसका दावा है कि पबजी गेम के जरिए ही सीमा से उसकी बातचीत हुई और इसके बाद उनकी मुलाकात भी हुई। उन दोनों की शादी करने की भी योजना थी। पाकिस्तानी युवक ने जो कहा उसके मुताबिक सीमा हैदर क्रिकेट की बड़ी फैन है और भारत पहुंचने का मकसद भी इसी से जुड़ा है। वह क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के मैच देखना चाहती है। वर्ल्डकप देखने के बाद सीमा फिर से अपने पति गुलाम हैदर के पास लौट जाएगी।
PunjabKesari
बता दें कि सीमा पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई है। गिरफ्तारी के बाद सीमा और सचिन को जमानत पर छोड़ा गया है। वहीं पाकिस्तान में सीमा का पति उसे वापस पाक भेजने की गुहार लगा रहा है। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का कहना है कि वह कराची में पहले रिक्शा चलाता था। बीवी-बच्चों की खातिर ही वह पैसे कमाने सऊदी अरब गया था। उसने पैसे जोड़कर घर खरीदा था, जिसे बेचकर सीमा भारत भाग गई और चारों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। अब गुलाम लगातार अपील कर रहा है कि सीमा को जेल में रखा जाए या पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static