''डरें नहीं सामना करें...'', ''कॉकरोच जनता पार्टी'' के समर्थन में आया किन्नर अखाड़ा, हिमांगी सखी बोलीं- के युवाओं की सच्ची आवाज
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 07:00 PM (IST)
मथुरा : वैष्णव किन्नर अखाड़ा प्रमुख हिमांगी सखी ने 'कॉक्रोच पार्टी' का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश को आईना दिखा रही है। मंगलवार को पुरुषोत्तम मास में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंची हिमांगी सखी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,'' 'कॉक्रोच जनता पार्टी का जन्म देश के युवाओं के हाथों हुआ है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के नाम पर फैली गंदगी को उजागर करना है।''
हिमांगी सखी ने कहा, 'मैं स्वयं कॉक्रोच पार्टी के साथ हूं। किन्नर जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी कॉक्रोच जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देती हूं। इस पार्टी ने बहुत कम समय में विश्व में ख्याति प्राप्त कर ली है।'
यह भी पढ़ें : लखनऊ में एक और Twisha चढ़ी दहेज की बलि! शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली, कार के लिए होता था टॉर्चर
Lucknow News : लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई। मृतका की पहचान श्वेता सिंह (26) के रूप में हुई है। श्वेता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्वेता सिंह के पति भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के ससुर, सास, देवर और ननद के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 80 (दहेज हत्या), 85 (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला पर क्रूरता करना) और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ... पढ़ें पूरी खबर ...

