Amethi में टला बड़ा रेल हादसा, यूरिया से लदी मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रैक क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 01:35 PM (IST)

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इंडोरामा उर्वरक संयंत्र तक रेल परिचालन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है। फैक्टरी और सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शुरू कर उर्वरक संयंत्र तक रेल परिचालन जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि लखनऊ–सुल्तानपुर रेलखंड पर ट्रेन के परिचालन पर इस हादसे का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

यह भी पढ़ें : फर्जी हिंदू नाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर छात्रा को ले गया साथ... रे/प के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, धर्मांतरण केस में गिरफ्तार 

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक लड़की को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भावनपुर थाने में 15 जुलाई को लड़की के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 (अपहरण) के तहत दर्ज किया गया था... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static