Shab-e-Barat: आगरा में आज शाम 4 बजे से 8 मार्च तक रहेगा रूट डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 11:22 AM (IST)

आगराः देशभर में आज यानी 7 मार्च को शब ए बारात मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के आगरा में भी लोग इसे बड़ी धूमधाम से मना रहे है। इसी को देखते हुए आज जिले में शाम 4 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था के तहत आंतरिक व बाहरी यातायात मार्ग में परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था शहर में 8 मार्च तक लागू रहेगी।

PunjabKesari

बता दें कि आज यानी मंगलवार को देशभर में शब ए बरात मनाई जा रही है। मुस्लिम समुदाय में मान्यता है कि इस दिन की गई इबादत का सवाब बहुत ज्यादा होता है। इस दिन की गई इबादत में इतनी ताकत होती है कि वो किसी भी तरह के गुनाहों से माफी दिलाती है। इसी दिन होलिका दहन भी है। जिसके चलते शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है और यातायात में परिवर्तन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में सपा विधायक सहित अन्य के खिलाफ आरोप तय

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची में 11 मार्च से जुड़वाएं नाम, 17 मार्च तक होगा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

जाने रूट डायवर्जन

  • 7 मार्च की शाम 4 बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक एवं नालबंद से पंचकुइयां तक सभी प्रकार के दोपहिया,तीन पहिया, चार पहिया, इक्का-तांगा, साइकिल समेत सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • उक्त मार्ग पर केवल पैदल आवागमन के लिए खुला रहेगा।
  • ग्वालियर की तरफ से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से राेहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
  • फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर जाएंगे।
  • जयपुर तथा दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर/पथौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होकर आने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक-ट्रैक्टर आदि वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, खंदारी चौराहा, पत्थर घोड़ा, तोरा चौकी, बमरौली कटारा थाना, बुंदु कटरा, एकता चौकी एवं बोदला से शहर में क्षेत्र में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
  • यातायात मार्ग परिवर्तन की अवधि में सात मार्च की शाम चार बजे से आठ मार्च की सुबह 8 बजे तक सभी श्रेणियों के वाहनों को जारी किए गए नो एंट्री अनुमति पत्रों को निरस्त किया गया है।
  • मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध रूप से जा सकेगा।
  • फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यथावत चलता रहेगा।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अलीगढ़ की तरफ से फिरोजाबाद जाने वालों को खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से अपने गंतव्य को जाएगा।
  • मुड़ी चौराहे से टेढ़ी बगिया रामबाग को आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर व खंदाैली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाइपास से होकर रोहता चौराहे से दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से ताेरा चौकी से इनर रिंग रोड होते हुए कुबेरपुर व यमुना एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • फतेहाबाद और शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहरी क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static