UP Election 2022: शाह का दावा- चौथे चरण से सुनामी में बदलेगी भाजपा की चल रही लहर

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 09:47 PM (IST)

पीलीभीत: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले तीन चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर पूरे प्रदेश में चल रही थी जो चौथे चरण से सुनामी में तबदील हो जाएगी। पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में शाह ने सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक हुए 3 चरणों के मतदान का परिणाम यह है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का सफाया हो गया है जबकि कांग्रेस तो दूरबीन से भी देखने को नहीं मिल रही है। भाजपा की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है और अब चौथे चरण से उत्तर प्रदेश में यह लहर सुनामी में बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि भाजपा की सरकार गरीबो, पिछड़ों और निराश्रितों की सरकार है। उसी अनुसार उन्होंने कार्य भी किए। शौचालय बनाकर बहन बेटियों को सम्मान दिया। घर घर बिजली और रसोई गैस कनैक्शन दिए। प्रदेश की योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली दी। किसानों के खाते में पैसे पहुंचाए। गरीबों के घर बनवाए। कोरोना की नि:शुल्क वैक्सीन गरीबों को लगवा कर जीवन की रक्षा की। नि:शुल्क अनाज देकर गरीबों के चूल्हे जलाए। यह चुनाव युवाओं को रोजगार देने का,गरीबो के उत्थान का और महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने का है।

कश्मीर का नाम लेकर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसको भारत के साथ जोड़ने और वहां से आतंकवाद समाप्त करने के लिए धारा 370 को हटाया जाना आवश्यक था। शाह की रैली में स्थानीय सांसद वरुण गांधी का नदारद रहने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। रैली के बाद शाह का नगर में रोड शो प्रस्तावित था, लेकिन उसे किसी कारणों से निरस्त कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static