सपा के पूर्व विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, रोशन लाल वर्मा ने बताया राजनीतिक विरोधियों की साजिश

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 11:40 AM (IST)

(नंद लाल)Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा को कई नंबरों से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने के बाद फोन पर उन्हें लगातार गालियां दी जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल को जांच सौंपी है। हालांकि पूर्व विधायक ने कहा है कि यह हमारे राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।

शाहजहांपुर के पूर्व विधायक को मिली जान से मारने की धमकी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने शनिवार को  बताया कि हमें अलग-अलग नंबरों से कॉल करके आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा कुछ बोलने पर धारा प्रवाह गालियां दे रहा है, जिसके चलते वह काफी परेशान हो गए हैं। वह अभी तक 10 मोबाइल नंबर नोट कर चुके हैं, जिनसे उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

राइबर सेल को सौंपी गई मामले की जांच
पूर्व विधायक ने बताया कि इस संबंध में वह पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मिलकर अपनी शिकायत भी दे चुके हैं। इसके बाद भी आज शनिवार सुबह फिर चार नंबरों से कॉल आई फोन उनकी बेटी ने उठाया, उससे भी फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के शिकायत को गंभीरता से लिया गया है तथा मामले की जांच हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static