शर्मनाक! 70 साल के नाना ने किया नाबालिग नातिन का रेप, पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 12:41 PM (IST)

यूपी न्यूज: 70 साल के एक नाना ने सभी रिश्तों को शर्मसार कर दिया। उसने अपने 15 साल की नाबालिग नातिन को ही हवस का शिकार बना दिया। दरिंदे ने अपनी नातिन से रोप कर दिया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने अब एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता के चाचा ने आरोपी नाना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

पहली पत्नी के जाने के बाद की दूसरी शादी 
बता दें कि पीड़िता के चाचा यूपी के मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि उसने बताया कि बड़े भाई की पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पहली पत्नी से उनकी 15 साल की एक बेटी है। पहली पत्नी के जाने के बाद भाई ने उत्तराखंड के जसपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी की थी और वह यहीं पर ही किराये के मकान में रहने लगा था। उनकी बेटी भी साथ रहती थी। 

सौतेले नाना ने किया दुष्कर्म 
पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भाई की दूसरी पत्नी की मां बीमार थी। उनकी देखभाल के लिए सौतेला नाना नातिन को अपने साथ ले गया। वहां पर उसने उनकी भतीजी (आरोपी ने नातिन) के साथ रेप कर दिया। आरोप है कि उसने बेटी को डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा वो लगातार करता रहा। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद सौतेले नाना ने किसी अन्य व्यक्ति को गोद दे दिया और नाबालिग को धमकी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static