शरीर पर चोटें, खून बह रहा...अर्ध-बेहोशी की हालत में मिली दो साल की मासूम, रिश्ते में भाई ने किया रेप

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 09:24 AM (IST)

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 20 साल के दरिंदे ने दो साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। दरिंदे ने उसके साथ रेप कर दिया। रिश्ते में वो मासूम का भाई लगता था। मासूम के शरीर पर चोटें थीं, खून बह रहा था और वह अर्ध-बेहोशी की हालत में थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती किया। 

घटना के बाद भाग गया आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची के पिता ने आठ नवंबर, 2022 को थाना किशनी में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी जगमोहन (20) ने सात नवंबर, 2022 को उनकी दो साल की बच्ची से बलात्कार किया था। जगमोहन पीड़ित बच्ची का रिश्ते का भाई था। वह घटना के समय किशनी थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर गया था, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने पर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े, लेकिन जगमोहन घर से भागने में कामयाब रहा। लड़की के शरीर पर चोटें थीं, खून बह रहा था और वह अर्ध-बेहोशी की हालत में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। 

आरोपी को हुई उम्र कैद की सजा 
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद अदालत में उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने अभिलेखों में उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जगमोहन को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोषी पर 50,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता को दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static