शर्मनाक! पिता ने अपनी दो बेटियों का किया रेप, दरिंदा एक साल से कर रहा था गंदा काम

punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 01:16 PM (IST)

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ही अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ गंदा काम करता था। उसकी पत्नी ने ये आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

अब जानिए पूरा मामला 
 ये पूरा मामला गोरखपुर के तिवारीपुर थाना के दाऊद चक इलाके का है। यहां के निवासी एक शख्स की तीन शादियां हो चुकी है। दूसरी पत्नी ने अपने पति के ऊपर शर्मनाक आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति अपनी ही 2 नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी करता है. उनके साथ गंदा काम करता है। वो उनके साथ दरिंदगी करता है। पत्नी का कहना है कि घर की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति घरों में जाकर बिजली ठीक करने का काम करता है। शराब पीने के बाद वह घर आता है और अपनी बेटियों के साथ गंदा काम करता है।

डरी-सहमी हुई है दोनों बेटियां 
नाबालिग लड़कियों की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति ने 3 निकाह किए हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने उससे शादी की। फिर पति ने तीसरी महिला के साथ भी निकाह कर लिया। महिला का कहना है कि निकाह के बाद उसकी 2 बेटियां हुई। तीसरी पत्नी से भी उसके बच्चे हैं। उसने कहा कि अब उसकी बेटियों ने बताया कि उनके पिता उनके साथ गंदा काम करते है। उसकी हरकतों से दोनों बेटियां बहुत डरी सहमी हुई है। वो बेटियों को भी थाने लेकर पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पिता देता था धमकी 
महिला ने बताया कि उसकी दोनों बेटियां 17 और 15 साल की है। उनका पिता ही उन पर गंदी नजर रखता था। आरोप है कि आरोपी दोनों बेटियों को हलस का शिकार बनाता था और फिर उन्हें धमकी देता था। वो कहता था कि अगर उन्होंने ये बात किसी को बताई तो वह दोनों को घर से बाहर निकाल देंगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे जेल भेज दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static